हरिद्वार। संस्कृति स्कूल में इस वर्ष दिनांक 14 मार्च 2026 को ग्रेजुएशन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के प्री प्राइमरी से प्राइमरी शिक्षा की ओर बढ़ने का प्रतीक रहा। सजे धजे मंच, मुस्कुराते चेहरे और तालियों की गूंज ने पूरे वातावरण को और भी ज्यादा यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुई इसके पश्चात् स्कूल की सभी कक्षाओं के विभिन्न छात्रों ने डांस, कविता, रैंप वॉक जैसे सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसने वहां बैठे सभी का मन मोह लिया अंत में सीनियर केजी के छात्र-छात्राओं को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता सहगल जी ने बच्चों को सीखते रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और हर दिन बेहतर बनने की प्रेरणा दी।
स्कूल की निर्देशिका श्रीमती दिव्या पंजवानी जी ने अपने संबोधन में कहा कि सीनियर केजी के विद्यार्थी अब नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं और यहीं नन्हें सितारे कल देश का भविष्य बनेगे। साथ ही उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने व अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने की भी प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी अपने अनुभव सबके साथ सांझा किए, उन्होंने कहा कि विद्यालय ने बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की जिज्ञासा पैदा की है।
यह ग्रेजुएशन सेरेमनी केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का उत्सव थी जो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही उत्साह के साथ मनाई गयी।
स्कूल अपने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और कामना करता है कि वह आगे भी सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएं।
