Deharadun (surendra BOKADIA)
आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन के शुभ पावन अवसर पर सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर में महानगर की अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा सामूहिक कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश की युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल वह कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर के द्वारा सामूहिक रूप से कन्याओं का पुष्प वर्षा कर विधि विधान के साथ पूजन कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञपित करते हुए कहा कि मैं सौभाग्य शाली हूं कि मुझे आज इस पावन अवसर पर अपने निमंत्रण दिया आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी देवी का दिन है हमारे जीवन में चैत्र नवरात्रि एवं शरदीय नवरात्रों का विशेष प्रभाव होता है हम चैत्र नवरात्रि के बाद गर्मी का समय प्रारंभ हो जाता है 9 दिन के व्रत रखने के बाद हमारा शरीर गर्मी मौसम के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है। आज हमारे सभी त्योहार प्राकृतिक रूप से प्रकृति से जुड़े हुए हैं हमारे पंचांग पूर्व समय में लिखे गए हैं जो आज के समय को भी निर्धारित किए हुए हैं पूर्व समय में ऋषि मुनियों के द्वारा जो लिखा गया था आज वह रचित हो रहा है।

मैं आज पावन अवसर पर आप सभी को बधाई देता हूं की मां भगवती का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहे नवरात्र का पर्व केवल आस्था का पर्व नहीं यह उपासना का महापर्व है ऐसे पर्व में जहां 11000 कन्याओं का समूह पूजन होना सुनिश्चित हो मेरे आना सौभाग्य की बात है आज इस कार्यक्रम में जो भी व्यक्ति जिस उद्देश्य के साथ आया है उसे पर आज मां भगवती की उसे पर कृपा है हम सभी लोग आज मां भगवती की कृपा से ही यहां उपस्थित हुए हैं।
मैं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी को भी बधाई देता हूं कि उनके नेतृत्व में लगातार जनहित के कार्य कैंट विधानसभा में हो रहे हैं हमारी सरकार लगातार प्रदेश भर में विकास के कार्य को गति देने के लिए कार्य कर रही है आज यह कार्यक्रम केवल पूजन कार्यक्रम नहीं है यह कहीं ना कहीं नारी उत्थान महिला सशक्तिकरण की दिशा में है हमारे सनातन धर्म में कहा गया है कि 10 पुत्रों के समान एक कन्या होती है हमें कन्याओं का सम्मान करते हुए उन पर विशेष ध्यान देना चाहिए इसलिए हमारे जीवन में कन्याओं का सबसे ऊंचा स्थान होना चाहिए।
हमारे शास्त्र एवं ग्रंथों मैं कहां गया है कि जहां नारियों का सम्मान होता हैं नारियों को पूजनीय स्थान पर रखा जाता है वहां स्थान पर देवताओं का वास होता है उसे जगह पर सुख समृद्धि होती है कोई कमी नहीं होती है बेटियां समाज को सशक्त बनाने का काम करती हैं और परिवार को मजबूत बनाती हैं आज हम जब देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर रहे हैं तो हमें संकल्प लेना चाहिए की हर बेटी को सुरक्षित हो हर बेटी को सम्मान अधिकार मिले हर बेटी को उसका अधिकार मिले।
हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार वीडियो के उत्थान एवं नारी शक्ति के सम्मान में कार्य किया जा रहे हैं 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति के सशक्तिकरण एवं मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों अनेक योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहे हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लखपति दीदी ड्रोन दीदी एवं महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है हमारे प्रदेश की सरकार भी लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है चाहे उनके रोजगार के लिए 30% आरक्षण लाकर हमने महिलाओं को रोजगार देने का काम किया है आज उत्तराखंड की महिलाएं विकट परिस्थितियों में भी सहायता समूह के माध्यम से अच्छे-अच्छे उत्पादन बना रहे हैं जिनका राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव बनता दिखाई दे रहा है हमारे श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण करने वाले श्रमिक की बेटियों के विवाह लिए सामूहिक विवाह पर 61हजार एवं व्यक्तिगत विवाह पर 55 हजार का प्रावधान किया गया है हमारी सरकार अनुसूचित जाति जनजाति एवं गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए ₹50 हजार की धनराशि का भी प्रावधान किया गया है।
हमारे प्रदेश की सरकार लगातार बेटीयों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं कई योजनाओं के माध्यम से हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा नारी शिक्षा पर कार्य करने के लिए कटिबंध है
आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी बेटियों की रक्षा करेंगे उनकी सुरक्षा करेंगे उनको शिक्षा देंगे और उन्हें हर क्षेत्र में प्रोत्साहन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं देवी स्वरूप कन्याओं का भी धन्यवाद व्यापित किया और कहा कि मां भगवती की कृपा से पिछले कई वर्षों से हम लगातार हमारे महानगर की टीम नवरात्रों के दिनों में कन्या पूजन का कार्यक्रम करती आ रही है मां भगवती के आशीर्वाद से हम लगातार 11 000 कन्याओं का पूजन संकल्प लेते हैं और मां भगवती इसको पूरा करने में हमारी सहायता करती हैं।
मां भगवती की उपासना एवं भक्ति समाज में एक नई शक्ति एक ऊर्जा प्रदान करती है यही ऊर्जा समाज को एक नई दिशा भी देती है देवी स्वरूप सभी कन्याएं हमारे लिए नव दुर्गा के रूप में सम्मिलित हैं। मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे ऐसी मनोकामना के साथ आप सभी का धन्यवाद व्यापित करताहूं।
कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर ने भी सभी कन्याओं का पूजन कर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहां की आपके माध्यम से कन्या पूजन के कार्यक्रम में हमें भी पुण्य प्राप्त हो जाता है।
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित है
