हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित संस्कृति स्कूल में दिनांक 1 अप्रैल को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया, ताकि वे भी इस मंगलमय शुरुआत के साक्षी बन सकें।

हवन का उद्देश्य नए सत्र की सफलता, सकारात्मक वातावरण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करना था। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों को यह विश्वास दिलाया कि आने वाला सत्र बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती दिव्या पंजवानी, श्री महेश पंजवानी, प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता सहगल एवं श्री कमल सहगल सर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को नए सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिकाओं ईशिका, आयुषी, दुर्गा, ज्योति, ललिता, अरुणा, सीमा, मेघा, रश्मि एवं सोनिया का विशेष सहयोग रहा। डे-केयर स्टाफ ने भी अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरी लगन के साथ निभाया।
कार्यक्रम के पश्चात अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का शिक्षकों के साथ औपचारिक परिचय कराया गया, जिससे आपसी संवाद और समझ को और सुदृढ़ बनाया जा सके। तत्पश्चात विद्यार्थियों को उनकी नई कक्षाओं से अवगत कराया गया और कक्षा परिवर्तन की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।
विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाओं के साथ “Best Wishes” कार्ड भी प्रदान किए गए, ताकि वे उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी नई शैक्षणिक यात्रा का आरंभ कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान सभी को नए सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और यह संकल्प लिया गया कि 2026-27 का शैक्षणिक वर्ष सफलता, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ पूर्ण होगा।
