चार धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दूरस्त रखने के दिए निर्देश
चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, खाद्य सुरक्षा विभाग विभाग द्वारा की जा रहे है छापेमारी की कार्यवाही
जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर शौचालय की उपलब्धता एवं पीने के स्वच्छ पानी के उचित प्रबन्धन के लिए जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा किया जा रहा है पेट्रोल पंपों का निरीक्षण
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद ने निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान
चारधाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्र संचालित करने का मुख्यमंत्री का है लक्ष्य
हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री का विजन है कि सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रहे एवं चारधाम यात्रा और आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके इसके लिए विगत दिन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उनके द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नियमित जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
चारधाम यात्रा और आने वाले तीर्थ यात्रियों को जनपद में संचालित हो रहे पेट्रोल पंपों में अनिवार्य रूप से पुरुष एवं महिला शौचालय की व्यवस्था,पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था किए जाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को सभी पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को साफ,स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में नोडल अधिकारी नामित करते हुए,सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बस स्टेशन,पीठ बाजार एवं भेल सेक्टर 04 में चलाया गया निरीक्षण अभियान खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन चारधाम यात्रा के दृष्टिगत किसी खाद्य पदार्थों में कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा रोडवेज बस स्टैंड हरिद्वार,भेल सेक्टर 04 की सब्जी मंडी एवं पीठ बाजार में फूड सेफ्टी ऑनव्हील मोबाइल टेस्टिंग वाहन के माध्यम से निरीक्षण अभियान चलाया गया साथ ही लोगो को जागरूक भी किया गया।
इस दौरान मौके पर पानी के 05 नमूने, खाद्य तेल के 02 नमूने एवं मसालों के 12 नमूने कुल 33 खाद्य पदार्थों की जांच मोबाइल खाद्य प्रयोगशाला में की गई।जांच में लेमन सोडा का एक नमूना बैच नंबर अंकित न पाए जाने पर मिस ब्रांडेड पाए गया जिस कारण निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया गया तथा समोसा तलने में प्रयुक्त सोयाबीन तेल अध्योमानक पाए जाने पर मौके से लगभग 03 लीटर यूज सोयाबीन तेल को हटाकर नष्ट कराया गया।जांच में 03 मसाले के सैंपल अध्योमानक तथा 01 नमूना खाद्य तेल का अध्योमानक पाए जाने पर तथा लगभग 2.5 किलोग्राम धनिया पाउडर,12 किलो लालमिर्च पाउडर तथा खाद्य तेल की 12 बोतलों को मूक से हटाया गया तथा संबंधित विक्रेताओं को कल तक खाद्य तेल तथा मसालों के क्रय बिल प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया। विगत दिनों छापामारी कार्यवाही में भगत सिंह चौक के पास, सेक्टर 02 पीठ बाजार तथा भगवानपुर तहसील के इकबालपुर पीठ में कुल 80 खाद्य प्रदार्थ जिसमें मसाले, खाद्य तेल,गुड आदि शामिल है कि जांच की गई,जिसमें से कुल 12 नमूने अध्योमानक पाए गये खाद्य प्रदार्थ 10 किलो लालमिर्च पाउडर,19 किलो धनिया पाउडर,03 सबूत धनिया,02 टिन सरसों का तेल,2.5 किलो कचरी,3.5 किलो सौंफ तथा 14 किलो गुड को मौके से हटाया गया। पूछताछ में विभिन्न खाद्य पदार्थों के सप्लायर एवं निर्माताओं की जानकारी की गई तथा शीघ्र ही इनपर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही पैकेट ड्रिंक वाटर के 03 नमूने लेकर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजे गए।
इस अवसर पर उपयुक्त लैब वीरेंद्र बिष्ट,वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन,खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा,पवन कुमार,खाद्य विश्लेषक शमशेर जोशी मौजूद रहे।

जनपद के सभी पेट्रोल पंपों में शौचालय,शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं साफ सफाई की व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने किया निरीक्षण
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के सभी पेट्रोल पंपों पर प्राप्त शौचालय की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं साफ सफाई सुनाशचित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उनके द्वारा 09 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया, जिसमे कुछ पेट्रोल पंपों पर जनसुविधा जैसे हवा पानी, शौचालय एवं साफ सफाई में कुछ अनियमितता पाई गई जिसके लिए संबंधित पेट्रोल पंपों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एम एस रावत, पूर्ति निरीक्षक टी एन शर्मा मौजूद रहे।
