मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल सम्पन्न

*मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल सम्पन्न*

*ट्रायल के अन्तिम दिन 12-13 वर्ष एवं 13-14 वर्ष में 212 खिलाड़ियों ने खेल छात्रवृत्ति पाने हेतु जोर लगाया*

*योजना के तहत सम्पूर्ण जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में कुल 592 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया*

मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल के तीसरे एवं अन्तिम दिन 13 अप्रैल, 2025 को 12-13 वर्ष एवं 13-14 वर्ष के बालक-बालिका खिलाड़ियों के ट्रायल लिये गये, जिसमें जनपद पिथौरागढ़ के सभी 08 विकास खण्डों, 03 नगरपालिकाओं एवं नगर निगम पिथौरागढ़ से चयनित कुल 101 बालक एवं 111 बालिका इस प्रकार कुल 212 खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति पाने हेतु जोर लगाया। इस योजना के अन्तर्गत 08 से 14 वर्ष तक के आयु वर्ग की सम्पूर्ण जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स में कुल 592 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के दौरान खेल छात्रवृत्ति हेतु स्थान पाने के लिये अल्प आयु के बालक-बालिका खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया।

*जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ श्री अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना उत्तराखण्ड सरकार द्वारा खेल विभाग के माध्यम से वर्ष 2022-23 से लगातार संचालित की जा रही है। वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में प्रत्येक वर्ष प्रतिभावान 300 खिलाड़ियों कुल 900 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देकर लाभान्वित किया जा चुका है तथा इस वर्ष 2025-26 में भी प्रतिभावान 300 खिलाड़ियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी,* जो खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ाने में कारगर साबित होने के साथ ही प्रतिभावान बच्चों के लिये मददगार सिद्ध हो रही है। इससे ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। *ट्रायल के दौरान प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी श्री वैभव काण्डपाल द्वारा विभिन्न परीक्षण केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक इवेन्ट्स में बालक-बालिका खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।* सम्पूर्ण चयन ट्रायल्स में पारदर्शिता हेतु वीडियोग्राफी करायी गयी। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक बालक-बालिका खिलाड़ियों हेतु दोपहर में भोजन व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी।

*अगले चरण में दूसरी योजना मा0 मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना के दिनॉंक 17 अप्रैल, 2025 से विकास खण्ड, नगर पालिका एवं नगर निगम स्तरीय ट्रायल्स प्रारम्भ किये जायेगे। इस योजनान्तर्गत आवेदन करने वाले 14 से 23 वर्ष के अभ्यर्थी अपना ऑन लाइन पंजीकरण वेब लिंक https://khelouk.in/scheme में कर सकते है।*

जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं वरीयता के आधार पर जनपद पिथौरागढ़ के 08 से 14 आयु तक(08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष) के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका खिलाड़ी इस प्रकार कुल 150 बालक एवं 150 बालिकाओं(300 खिलाड़ियों) का चयन छात्रवृत्ति हेतु किया गया। खेल विभाग द्वारा चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को रू0 1500/-प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया। यह चयन प्रक्रिया खेल विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा जिला प्रशासन, पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशन में शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, उत्तराखण्ड जल संस्थान, शहरी विकास आदि विभागों के सहयोग से सम्पन्न करायी गयी। जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने चयन ट्रायल के सफलतापूर्वक आयोजित होने पर सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

चयन ट्रायल को सम्पन्न कराने में जिला खेल समन्वयक बिक्रम सिंह दिगारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चन्द्र भट्ट, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, शिक्षा विभाग के जनपद के खेल समन्वयकों, ब्लॉक खेल समन्वयकों, सहायक व्यायाम अध्यापकों तथा खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सहयोग दिया गया।

  • Related Posts

    विहिप और बजरंग दल ने की धनपुरा में हुए विस्फोट की उच्च स्तरीय जांच की मांग

    हरिद्वार, 15 अप्रैल। विहिप और बजरंग दल ने धनपुरा में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। प्रेस…

    भारत की संस्कृति, प्रकृति, कला और आध्यात्म का अद्भुत संगम

    *✨विश्व कला एवं संस्कृति दिवस* *💥भारत की संस्कृति, प्रकृति, कला और आध्यात्म का अद्भुत संगम* *🌺प्रकृति केवल संसाधन नहीं, वह हमारा सम्बन्ध है, यह भावना ही भारतीय संस्कृति की आत्मा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *