हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह तथा एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल मौसम ने बुद्धवार की रात्रि गरीब व असहाय लोगों को ठण्ड के प्रकोप से राहत दिलाने हेतु रोडवेज स्टेशन, हरकी पौड़ी क्षेत्र पहुंचकर 239 व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए तथा नगर निगम द्वारा जलाए जा रहे अलाव का भी भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने रोडवेज स्टेशन पर कम से कम रात्रि 11 बजे तक अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने रोड़ीबेलवाला स्थित पुरुष तथा महिला रैन बसेरे, अलक नंदा घाट स्थित रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया तथा रैन बसेरे में रुकें व्यक्तियों से फीडबैक लिया।
