
भीमताल नगर में गुरुवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल जोशी का स्वागत किया गया। समारोह में विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कमल जोशी ने भाजपा को और मजबूत बनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पंकज जोशी ने किया। खीमानंद, योगेश, नितिन राणा, मनोज भट्ट, पंकज जोशी, कमला आर्य, अनिल चनौतिया, जया बोहरा, धन सिंह राणा, मदन गिरी, भुवन आर्य, नित्यानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।