2027 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी रालोद: नीरपाल

लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल ने कहा कि छह माह में दस हजार सदस्य बनाए जाएंगे। कहा कि पार्टी पंद्रह से अधिक सीटों पर 2027 में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने ये बात शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

रुड़की के शास्त्री नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा 14 अप्रैल से पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू किया गया हैं। जो आगामी छह महीने तक चलेगा। उत्तराखंड में कम से कम दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

पार्टी से युवाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने सिद्धांत चौधरी को उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। कहा कि मिशन 2027 में वह अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं नियुक्ति के बाद सिद्धांत चौधरी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी हैं। वह उस पर खरा उतरने का काम करेंगें।

  • Related Posts

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, पीडि़त की भाभी की शिकायत पर केस दर्ज

    उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की गई और तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। पुलिस ने इस घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *