तीर्थ पुरोहितों के सबसे बड़े धड़े पंचायती धडा फिराहेड़ियान रजि० ज्वालापुर के पंचवर्षीय चुनाव मे अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक ने एवम मन्त्री पद पर उमाशंकर वशिष्ठ ने जीत दर्ज की. चुनाव अधिकारी महेश तुम्बडिया व उनके सहयोगी श्री राम जी सरदार व रमाकांत जोशी ने चुनाव सम्पन्न कराये. चुनाव अधिकारी तुम्बडिया ने बताया की अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक को 37 मत प्राप्त हुए.जबकि उनके प्रतिद्वंन्दी गोपाल प्रधान को 8 मत प्राप्त हुए.वहीं दूसरी और मन्त्री पद पर उमाशंकर वशिष्ठ को 29 मत व उनके प्रतिद्वंन्दी विपुल मिश्रोटे को 17 मत प्राप्त हुए.
चुनाव परिणाम घोषित होते ही जीत दर्ज के बाद सचिन एवं उमाशंकर वशिष्ठ दोनों के समर्थको ने हर्ष प्रकट करते हुए फूल माला पहनाकर आतिशबाजी करते हुए ढ़ोल नगाडो के साथ क्षेत्र में विजयी जलूस निकाला इस मौके पर दोनों विजयी प्रत्याशियों ने पूर्व के भांति आगे भी इसी तरह निरंतर समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया इस अवसर पर विजयी प्रत्याशियों को तीर्थ पुरोहित एव क्षेत्रीय नागरिकों ने जीत की बधाई दी.
बधाई देने वालो मे अनिल कौशिक, संजय खजान, प्रदीप निगारे, सुधीश श्रोत्रिय. उमेश लुतिये, अमित भक्त, शिव नारायण जोशी,विजय प्रधान, मधु सुदन प्रधान,अमित जोशी, अमित शुक्ला, अंकित जोशी, नवीन पचभैया. प्रिंस श्रोत्रिय, शेखरराज पचभैया, निर्मल गोस्वामी, पवन पचभैया, आयुष तुम्बडिया,नंद किशोर गोस्वामी. शशिकांत वशिष्ठ,आशीष भगत संदीप भगत अभिषेक भक्त,अमित भक्त, आदि सहित भारी संख्या मे समर्थक उपस्थित रहे वहीं चुनाव से पूर्व प्रधान सभा की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश शर्मा एडवोकेट के द्वारा की गयी. इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम तीर्थ पुरोहित सौरभ सिखौला अंकुर पालीवाल सुनील मिश्रा ने भी विजयी प्रत्याशीयो को जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रदान की
