टिहरी में खेती-किसानी पर बढ़ते संकट पर चर्चा की

नई टिहरी अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) की जनपद टिहरी इकाई ने स्थापना दिवस के मौके पर ग्राम कमेटी किरगणी में विभिन्न मसलों पर चर्चा करते हुए संगठन के इतिहास, भविष्य के कार्यभार और खेती-किसानी के उत्तरोत्तर बढ़ते संकट पर चर्चा की।

संगठन के कैम्प कार्यालय नई टिहरी में जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा ने संगठन का झंडा फहराया। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव कृपाल सिंह कठैत के नेतृत्व में संगठन और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। चर्चा में बताया कि किसानसभा स्थापना की 89वीं वर्षगांठ मना रहा है।

अखिल भारतीय किसान सभा का पहला अधिवेशन, देश की आजादी के 11 वर्ष पूर्व 11 अप्रैल 1936 को लखनऊ में संपन्न हुआ था। और स्वामी सहजानंद सरस्वती पहले अध्यक्ष चुने गए थे।

अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में देश के अलग-अलग सूबों में, किसानों की मांगों को लेकर बहुत सारे नतीजापरक संघर्ष लड़े गए और कुछ जीतें भी हासिल की गई।

किसान सभा ने नारा दिया था कि ‘जमीन जोतने वाले की’ और इसी नारे की तपिश से देश की आजादी के बाद तत्कालीन सरकारों को भूमि सुधार को ऐजेण्डे में लेने के लिए विवश होना पड़ा।

इसका अधिकतम अमल केरल की ईएमएस नंबूदरीपाद के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट सरकार ने किया, जो 1957 में चुनकर आई थी।

कोरोना काल में मोदी सरकार जो तीन कृषि कानून लायी थी। उसके खिलाफ साझे आंदोलन को उभारने में अखिल भारतीय किसान सभा की केन्द्रीय भूमिका रही है।

Related Posts

बुजुर्ग महिला ने गलती से गटका जहरीला पदार्थ, गंभीर

गरुड़ क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया। जहां से प्राथमिक उपचार…

ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन।* *मातृशक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा।* *योग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *