जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
– विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
देहरादून। जलागम मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून में जलागम निदेशालय सभागार में जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान मंत्री श्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जिन कार्यों की प्रगति धीमी है, उनमें विशेष ध्यान देते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को समय पर मिल सके। इस दौरान सचिव दिलीप जावलकर, परियोजना निदेशक कहकशां नसीम सहित विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
