*A.H.T.U. हरिद्वार*
*हरिद्वार रेलवे स्टेशन से A.H.T.U. टीम ने दो बच्चों को किया रेस्क्यू*
*परिजनों की तलाश जारी, बाल कल्याण समिति के निर्देश पर दिलाया गया आश्रय*
*पूछताछ में दोनों ने मुजफ्फरनगर बताया घर, तथ्यों की सच्चाई का पता लगाने में जुटी टीम*
आज दिनांक 02/05/2026 को दौराने गुमशुदा तलाश A.H.T.U. हरिद्वार की टीम ने दो बालको को हरिद्वार रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 से रेस्क्यू किया गया जिन्होंने सामान्य पूछताछ में खुद को जनकपुरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला होने की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों रेल के माध्यम से बिना बताए घर से पहले ऋषिकेश ओर फिर आज हरिद्वार आए।
टीम ने उक्त दोनों बालकों को चिकित्सा परीक्षण उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत दोनों बालकों को खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया है। दोनों बालकों के परिजनों की तलाश/संपर्क की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
*रेस्क्यू किए गए बालकों का विवरण-*
1.आर्यन पुत्र अनुज कुमार उम्र 17 वर्ष
2.तुषार पुत्र बबलू उम्र 15 वर्ष
A.H.T.U टीम हरिद्वार-*
1. मुख्य आरक्षी राकेश कुमार
2. मुख्य आरक्षी सुरजीत कौर
3.आरक्षी दीपक चंद
4.आरक्षी शशिबाला
5.आरक्षी शशिबाला
