कोतवाली कनखल
लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी
कड़ी पड़ताल के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस, अन्य फरार की तलाश जारी
प्रकरण का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 30.06.26 को वादी दीपक सिंघल निवासी कनखल द्वारा 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा तमन्चे के दम पर मार पीट करते हुये स्कूटी लूटने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 212/26 धारा 309(6) BNS पंजीकृत कराया गया था। कनखल थानास्तर पर गठित पुलिस टीम में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी पतारसी की गई। मिली जानकारी के आधार पर लगातार प्रयास कर पुलिस टीम ने दिनांक 13.07.2026 को दौराने चैकिंग बैरागी कैम्प से आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार किया। अन्य फरार की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी /-
हिमांशु पुत्र हरिओंम निवासी ग्राम लक्सरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
अपराधिक इतिहास
मु0अ0स0 212/26 धारा 309(6) BNS
पुलिस टीम –
1- SHO देवेन्द्र सिह रावत
2- व0उ0नि0 अनुज सिहं
3- हे0का0 जितेन्द्र शाह
4- का0 सतेन्द्र रावत
5- का0 उमेद सिहं
