29 जुलाई से देशभर के रविदास मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन और सदस्यता संकल्प अभियान की शुरुआत
Anita Jetly
July 27, 2026
Share this:
- Click to share on X (Opens in new window)
- Click to print (Opens in new window)
- Click to email a link to a friend (Opens in new window)
- Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
- Click to share on Reddit (Opens in new window)
- Click to share on Twitter (Opens in new window)
- Click to share on Tumblr (Opens in new window)
- Click to share on Pinterest (Opens in new window)
- Click to share on Pocket (Opens in new window)
- Click to share on Telegram (Opens in new window)
- Click to share on Threads (Opens in new window)
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
- Click to share on Mastodon (Opens in new window)
- Click to share on Nextdoor (Opens in new window)
- Click to share on Bluesky (Opens in new window)
Skip to content
29 जुलाई से देशभर के रविदास मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन और सदस्यता संकल्प अभियान की शुरुआत – विराट उत्तराखंड
Skip to content
Skip to content
29 जुलाई से देशभर के रविदास मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन और सदस्यता संकल्प अभियान की शुरुआत
30 जुलाई को मंडावर बॉर्डर पर वाराणसी से आ रही स्वर्णिम कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत
हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के वर्ष 2027 में आने वाले 650वें प्रकाशोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को सिडकुल स्थित एक होटल में ‘शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ’ की उत्तराखंड कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गुरु पूर्णिमा से शुरू होने वाले देशव्यापी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
29 जुलाई से शुरू होगा सदस्यता व दीप प्रज्ज्वलन अभियान
महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री आत्माराम भाई परमार के मार्गदर्शन में 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर देशभर के रविदास मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन और सदस्यता संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 20 फरवरी 2027 तक निरंतर चलेगा।
राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा ने जानकारी दी कि संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से निकल रही स्वर्णिम कलश यात्रा 30 जुलाई को सहारनपुर पहुंचेगी। इसके बाद उत्तराखंड सीमा पर स्थित मंडावर चौकी पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्थानीय रविदास मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु कलश को विश्राम कराया जाएगा।
धर्म परिवर्तन रोकने और समरसता पर जोर
राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव देशराज कर्णवाल ने कहा ”संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता और धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया। सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए हमें उनके बताए पदचिह्नों पर चलना होगा और समाज में हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकना होगा।”
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सतीश कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधना और गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मोदीमल तेगवाल ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष देशराज कपिल ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सुबोध राकेश, प्रांतीय संरक्षक किशोर कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बरखा रानी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार, कथा वाचक सागर आनंद, अधिवक्ता नेहा बर्मन, जोगेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दयाराम, दीपक सूर्या, जोनी कसेरिया सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
